Tuesday , May 5 2026

मथुरा: कल से बदल जाएगा ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन का समय

मथुरा जिले के वृंदावन धाम में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शनों के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचते है और ठाकुर जी के दर्शन करते है। लेकिन, अब कल यानी 27 मार्च से बांके बिहारी के दर्शन करने का समय बदल जाएंगा। अब भक्त इस नए टाइम टेबल के मुताबिक दर्शन कर सकेंगे।

बता दें कि अब बांके बिहारी के दर्शन करने आने वाले भक्तों को नए टाइम टेबल को ध्यान में रखकर दर्शन करने आना पड़ेगा। अब सुबह एक घंटे पहले 7.45 बजे दर्शन खुलेंगे, तो दोपहर को भी एक घंटे पहले मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। जबकि शाम को एक घंटे देरी से पट खुलने के बाद रात 9.30 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे दर्शन और शाम को एक घंटे देर से पट बंद होंगे। अब तक सुबह मंदिर के पट 8.45 बजे खुलकर दोपहर 1 बजे बंद होते थे और शाम को 4.30 से रात 8.30 बजे तक आराध्य के दर्शन होते थे। मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन समय सारणी की ये व्यवस्था दीपावली तक चलेगी। कल यानी बुधवार को यह लागू हो जाएगी।

Check Also

Saifai Medical College death case -सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, मारपीट के बाद बिगड़ी थी हालत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां मारपीट में …