टिफिन में कुछ टेस्टी देना है तो अमृतसरी कुलचा और प्याज की चटनी फटाफट करें तैयार, जानें कैसे बनाएं ..

टिफिन में हर दिन कुछ टेस्टी खाना तो हर कोई चाहता है। ऐसे में आप कम समय में फटाफट कुलचे बना सकती है। इन्हें बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती। बस थोड़ी सी तैयारी पहले ही करके रख लें और सुबह के वक्त फटाफट कुलचे तैयार करें। साथ ही प्याज की मजेदार क्विक चटनी बनाएं। जिसका स्वाद इस अमृतसरी कुलचे के साथ लाजवाब लगता है। तो चलिए जानें कैसे बनाएं फटाफट कुलचा और प्याज इमली की चटनी। अमृतसरी कुलचा बनाने की सामग्री एक कप मैदा एक चम्मच दही बेकिंग सोडा बेकिंग पाउडर देसी घी नमक स्वादानुसार उबले आलू 4 जीरा पाउडर धनिया पाउडर चाट मसाला पाउडर बारीक कटा प्याज बारीक कटी हरी धनिया बारीक कटी हरी मिर्ची लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर गरम मसाला पाउडर अमृतसरी कुलचा बनाने की विधि सबसे पहले कुलचे के लिए आटा गूंथ कर रेडी कर लें। आटा तैयार करने के लिए किसी प्लेट में मैदा लें और उसमे दही डालें। साथ में देसी घी डालकर मिक्स करें। बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर का एक छोटा चम्मच डालें। साथ में नमक डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब पानी की मदद से आटा गूंथ लें। गूंथने के बाद थोड़ा सा देसी घी लगाएं और अच्छी तरह से मसल लें। फिर किसी कपड़े से ढंककर छोड़ दें। उबले आलू को मसल लें और इसमे बारीक कटा प्याज, हरी मिर्ची डालें। साथ में नमक, चाट मसाला, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। अच्छी तरह से मिला लें। तैयार गूंथे आटे में भरकर कुलचे सेंक लें। प्याज-इमली की चटनी बनाने की रेसिपी प्याज और इमली की चटनी मिनटों में तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए रातभर भिगा इमली का गूदा लेकर मसल लें। फिर इसे किसी बाउल में लेकर इसमे बारीक कटा प्याज मिला दें। साथ में बारीक कटी हरी धनिया, हरी मिर्च. काला नमक डालें। मिक्स करें और साथ में जीरा पाउडर, चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से चला लें। बस रेडी है चटपटी प्याज और इमली की टेस्टी चटनी। बस अब कुलचों के साथ इस चटनी को टिफिन में एंज्वॉय करें।  

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …