Friday , May 1 2026

जानें लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी समेत इन बड़े शहरों में क्‍या है इफ्तार का समय…

रमजान के पवित्र महीने का आज 23 वां रोजा है। महीना पूरा होने के बाद ईद का त्‍योहार मनाया जाएगा। इस्‍लाम में रमजान का महीना बरकतों वाला माना जाता है। इस महीने में रोजदार रोजा रखने के साथ ही कुरान की तिलावट और अल्‍लाह की इबादत करते हैं। रोजे की शुरुआत सुबह सहरी खाकर की जाती है। वहीं शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाएगा।
यहां हम आपको बता रहे हैं लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली और वाराणसी जैसे यूपी के प्रमुख शहरों में रमजान के 23वें दिन यानी 15 अप्रैल को इफ्तार का समय क्या है।  बता दें कि इफ्तार और सहरी के समय में क्षेत्रवार थोड़ा परिवर्तन सम्‍भव है। लखनऊ में आज यानी 15 अप्रैल को इफ्तार का समय, शाम 6:33 बजे (सुन्‍नी) और 6:43 बजे (शिया) है। कानपुर में शाम 6:36 बजे (सुन्‍नी), 6:46 बजे (शिया) प्रयागराज में शाम 6:32  बजे (सुन्‍नी), 6:39 बजे (शिया) मेरठ में शाम 6.48 बजे (सुन्‍नी), 6:52 बजे (शिया) आगरा में शाम 6:45 बजे (सुन्‍नी), 6:55  बजे (शिया) गोरखपुर में शाम 6:27  बजे (सुन्‍नी), 6:33 बजे (शिया) बरेली में शाम 6:44 बजे (सुन्‍नी), 6:46 बजे (शिया) वाराणसी में शाम 6:20  बजे (सुन्‍नी), 6:31  बजे (शिया) मुरादाबाद में शाम 6:44 बजे (सुन्‍नी), 6:50 बजे (शिया) अलीगढ़ में शाम 6:45 बजे (सुन्‍नी), 6:51 बजे (शिया)

Check Also

Investment Opportunities India – बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का बड़ा बयान

बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार …