चुनाव आयोग ने कर्नाटक में उपयोग की जाने वाली ईवीएम के बारे में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा..
12/05/2023
Less than a minute
कर्नाटक चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाना कांग्रेस को भारी पड़ गया है। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में उपयोग की जाने वाली ईवीएम के बारे में कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये सभी ईवीएम का उपयोग पहली बार हुआ है।
कांग्रेस ने कहा था कि इन ईवीएम का उपयोग दक्षिण अफ्रीका में पहले हो चुका है। ईसीआई ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें अफवाह फैलाने की गंभीर क्षमता वाली झूठी सूचना के स्रोतों को सार्वजनिक करना चाहिए ताकि उसपर कार्रवाई हो सके।
ईसीआई का कहना है कि कांग्रेस विशेष रूप से जानती थी कि कर्नाटक में केवल नए ईसीआईएल-निर्मित ईवीएम का उपयोग किया जा रहा है।