दिल्ली एनसीआरराज्य

गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में प्रार्थना की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “आज मुझे गुरु गोबिंद सिंह के ‘प्रकाश पर्व’ पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में मत्था टेकने और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश में शांति बनी रहे।’

उधर, हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने आज सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर अंबाला के गुरुद्वारा लखनौर साहिब में पूजा-अर्चना की।

Related Articles

Back to top button