Wednesday , April 29 2026

केंद्रीय मंत्री को मिली धमकी, फोन पर मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी; जानें क्या है मामला?

Central Ministry Sanjay Seth Threat Call: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी भरा मैसेज मिला है। कुछ लोगों ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है।

Central Ministry Sanjay Seth Threat Call: मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री को कुछ लोगों ने फोन पर धमकी दे डाली है। आरोपियों ने मंत्री के सामने 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। इस घटना से सियासी गलियारों में भी हड़कंप मच गया है। यह धमकी भरा संदेश केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिला है। संजय सेठ ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

खबरों की मानें तो संजय सेठ के पास अज्ञात नंबर से मैसेज आया। शख्स ने 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है। शुक्रवार की शाम को अपराधियों ने एक के बाद एक ढेर सारे धमकी भरे मैसेज किए हैं। संजय सेठ का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर को तकरीबन 4 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर ढेर सारे धमकी भरे मैसेज आए। आरोपियों ने उन्हें 50 लाख रुपए की रकम अदा करने की धमकी दी। संजय सेठ ने इसकी जानकारी दिल्ली के डीसीपी को दे दी। डीसीपी ने फौरन उनसे मुलाकात करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने ट्रेस किया नंबर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मैसेज करने वाला नंबर झारखंड के रांची का है। रांची के कांके से यह मैसेज किए गए हैं। पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में संजय सेठ ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से भी बात की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी है।

कौन हैं संजय सेठ?

बता दें कि संजय सेठ झारखंड की राजधानी रांची से ही बीजेपी के सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने रांची से जीत का परचम लहराया था। वहीं मोदी सरकार में उन्हें रक्षा राज्य मंत्री का पदभार सौंपा गया है।

Check Also

Raaka Risk Secret : Raaka पर लगा दांव, फिर हुआ बड़ा उलटफेर

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ पर रिलीज से पहले ही बड़ा दांव, बिहार में टेरिटोरियल राइट्स …