Friday , May 1 2026

कानपुर देहात रनिया थाना क्षेत्र में 9 दिन बाद अपहरण कांड का खुलासा किशोरी सकुशल बरामद,1आरोपी गिरफ्तार,

कानपुर देहात

कानपुर देहात रनिया थाना क्षेत्र में 9 दिन बाद अपहरण कांड का खुलासा किशोरी सकुशल बरामद,1आरोपी गिरफ्तार,

कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में दर्ज एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने 9 दिन की लगातार कोशिशों के बाद बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने अपह्रता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण में शामिल एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 18 मई की है,जब रनिया निवासी एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिकायत में महिला ने सुनील, मुनेश, गुलाब, फूल सिंह और सुमित पर अपहरण का आरोप लगाया था।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।घटना 18 मई की है, जब रनिया निवासी एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिकायत में महिला ने सुनील, मुनेश, गुलाब, फूल सिंह और सुमित पर अपहरण का आरोप लगाया था।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।

थाना प्रभारी रनिया ने बताया कि सुनील को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Check Also

Food Adulteration Case-अलीगढ़: 1668 किलो नकली पनीर पर चला बुलडोजर, FSDA की बड़ी कार्रवाई; 5 लाख का माल नष्ट

अलीगढ़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलावटखोरी …