Wednesday , April 29 2026

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: करंट से बेटे की मौत, सूचना सुनकर आ रहे पिता की सड़क हादसे में गई जान, एक साथ उठी दो अर्थियां

ख़बर उन्नाव से है जहां सोमवार को एक साथ पिता-पुत्र की अर्थियां उठी। बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर पिता की भी सड़क हादसे में जान चली गई। घर में एक साथ दो अर्थियां उठीं, तो मोहल्ले में हर आंख नम हो गई, हर दिल सन्न हो गया।बता दे कि सुबह करीब 10 बजे बच्चा खेलते-खेलते दीवार पर लगे एक खुले बिजली बोर्ड के पास जा पहुंचा। अनजाने में बोर्ड में उंगली डाल दी। तेज करंट से उसे जोर का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। इतना ही नहीं, करंट के झटके से बोर्ड भी टूटकर उसी पर गिर गया। परिजनों ने फौरन उसे मियागंज सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही शराब ठेके पर ड्यूटी कर रहे पिता विष्णु जायसवाल बदहवास होकर बाइक से घर के लिए निकले। लेकिन रास्ते में माखी-रसूलाबाद रोड पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विष्णु जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …