Saturday , May 2 2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के शैक्षिक सत्र 2023-24 में 121 दिन रहेगा अवकाश

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के शैक्षिक सत्र 2023-24 में 121 दिन अवकाश रहेगा। इविवि प्रशासन ने कैलेंडर जारी कर दिया है। नए सत्र में कुल 26 प्रकार के अवकाश घोषित किए गए हैं। 12 दिन का शीतावकाश) और 51 दिन का ग्रीष्मावकाश भी इसमें शामिल है। वहीं, 23 प्रकार के आरएच घोषित किए गए हैं। विंटर विकेशन 21 दिसंबर 2023 से एक जनवरी 2024 तक हैं। यानी कुल 12 दिन विश्वविद्यालय में शीतावकाश रहेगा। वहीं, समर ब्रेक (शिक्षकों के लिए) 16 मई 2024 से पांच जुलाई 2024 तक रहेगा। यानी कुल 51 दिन ग्रीष्मावकाश रहेगा। मौजूदा सत्र के लिए 19 मई से होगा ग्रीष्मावकाश इविवि शैक्षिक सत्र 2022-23 में 19 मई से सात जुलाई तक ग्रीष्मावकाश (समर ब्रेक) घोषित है। 28 से 31 मार्च तक राम नवमी के लिए अवकाश रहेगा। इस इविवि प्रशासन की ओर से अवकाश संबंधी सूचना जारी कर दी गई है। चार दिन तक राम नवमी के उपलक्ष में मार्च में अवकाश रहेगा। इसके बाद 19 मई से सात जुलाई तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। यानी इविवि एवं कॉलेजों में कुल 49 दिन समर ब्रेक रहेगा।

Check Also

Illegal vehicles crackdown – बहराइच में सख्त वाहन चेकिंग, 15 अवैध ई-रिक्शा सीज, चालान

बहराइच: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए …