Uncategorized

आठ दिसंबर को देहरादून आएंगे पीएम मोदी

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने देहरादून आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अनुरोध किया था। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रदेश सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने की सूचना मिल गई है।

इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री धामी के स्तर पर बैठकें बुलाई जा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button