आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है पॉकेट चीज पराठा-

अगर आपके घर पर भी बच्चे खाना खाने के लिए नखरे दिखाते हैं तो उनके लिए बनाएं टेस्टी पॉकेट चीज पराठा। यह पराठा न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। इस पराठे की खासियत यह है कि इसे खाने के लिए आपको किसी सब्जी की भी जरूरत नहीं है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है पॉकेट चीज पराठा। पॉकेट चीज पराठा बनाने के लिए सामग्री- -2 कप आटा -1 बड़ा चम्मच तेल – आवश्यकतानुसार गूंथने के लिए पानी -स्वादानुसार नमक -4 चीज स्लाइस – 1 बड़ा चम्मच मिक्स हर्ब -2 बड़े चम्मच ग्रेट किया हुआ चीज – 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई शिमला मिर्च – 1/2 कप ऑलिव -जरूरत अनुसार नमक पॉकेट चीज पराठा बनाने का तरीका- पॉकेट चीज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें। आटा गूंथते समय इस बात का ध्यान रखें कि पराठे का आटा न तो बहुत नर्म होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा सख्त। इसके बाद आटे को सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद पॉकेट चीज पराठे का मिक्स तैयार करने के लिए कद्दूकस किया हुए चीज में शिमला मिर्च, मिक्स हर्ब, नमक, ऑलिव मिला दें। अब आटे का पेड़ा तैयार करके उससे पतली रोटी बनाकर उसके बीच में चीज स्लाइस रखकर उसके ऊपर यह मिक्स रख दें। इसके बाद रोटी के किनारों को इस तरह मोड़ें कि रोटी चीज के चारों तरफ फोल्ड हो जाए। अब रोटी को धीमी आंच पर तवे पर सेंके। आपका टेस्टी पॉकेट चीज पराठा बनकर तैयार है।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …