Wednesday , April 29 2026

युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौत से आहत होकर दोस्त ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। वहीं, मौत से आहत होकर दोस्त ने भी आत्महत्या कर ली।मलिहाबाद थाना क्षेत्र के सरावां गांव से बुधवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे साइकिल से जा रहे मनीष रावत (19) को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद साइकिल सवार दोस्त सागर गौतम ने मनीष की मौत से आहत होकर मलिहाबाद रेलवे फाटक पर जाकर आत्महत्या कर ली।

दोनों दोस्त एक साथ बागों में आम तोड़ने जाते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Check Also

Raaka Risk Secret : Raaka पर लगा दांव, फिर हुआ बड़ा उलटफेर

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ पर रिलीज से पहले ही बड़ा दांव, बिहार में टेरिटोरियल राइट्स …