बेहद फायेदेमंद है अंजीर, जाने इसके लाभ

उत्तराखंड में कई तरह की दवाएं और पौधे पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। उनमें से एक फल है,बेडू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो शो में भी इस पहाड़ी फल बेडू या हिमालन फिग्स के बारे में जिक्र बताया। पहाड़ी अंजीर बेडू मिनरल्स, विटामिन ए, बी1, बी2 और सी, भरपूर होती हैं। इसका स्वाद काफी अलग होता है। यहां हम इसी के कुछ फायदे बता रहे हैं जानिए- क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी ने इस फल के महत्व के बारे में भी बताया।उन्होंने कहा कि ‘इस फल में मिनरल्स और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लोग इसका सेवन न केवल फल के रूप में करते हैं, बल्कि इसका उपयोग कई रोगों के उपचार में भी किया जाता है। इस फल के इन्हीं गुणों को देखते हुए अब बेदू का रस, जैम, चटनी, अचार और सुखाकर तैयार किए गए मेवे बाजार में उतारे गए हैं।’ बेडू या हिमालयन अंजीर के फायदे 1) हिमालयन अंजीर हाई डेनसिटी वाले लिपोप्रोटीन को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे खाने से दिल की समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। 2) अगर आपका ब्लड शुगर कम है तो आप हिमालयन अंजीर खा सकते हैं। 3) अगर ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा है तो हिमालयी अंजीर आपके लिए अच्छी हो सकती है अंजीर खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। 4) कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। हिमालयन अंजीर खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे खाने से पेट और स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। 5) अंजीर महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए अच्छा है। ये ओव्यूलेशन और स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बना सकती है। 6) फाइबर से भरपूर अंजीर एक बेहतरीन पौष्टिक नाश्ता है। रिपोर्ट्सी की मानें तो इसे खाने से वेट कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।  

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …