Tuesday , May 12 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की। नेपाल के प्रधानमंत्री भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम प्रचंड आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बॉर्डर विवाद को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने गुरुवार को नई दिल्ली में राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राज घाट पर विजिटर्स बुक में भी लिखा। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “नेपाल के प्रधानमंत्री @cmprachanda ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।”  

Check Also

Prepaid Electricity Meter Protest – महोबा में प्रीपेड बिजली मीटर विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद के बिगड़े बोल, प्रधानमंत्री पर की विवादित टिप्पणी

महोबा/हमीरपुर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में प्रीपेड विद्युत मीटर के विरोध में आयोजित प्रदर्शन …