पीएम मोदी लगातार दूसरे दिन बेंगलुरु में करेंगे रोड शो, रोड शो में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंचें बेंगलुरु

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को जीतने के भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार दूसरे दिन बेंगलुरु में रोड शो करेंगे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले अपना रोड शो शुरू करने के लिए पीएम मोदी बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा प्रतिमा पहुंच गए हैं। इससे पहले, शनिवार को प्रधानमंत्री ने 26 किमी लंबा रोड शो किया था। पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

10 मई को होगा मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई होगा। वहीं, वोटों की गिनती 13 मई को होगी। राज्य में इस समय भाजपा की सरकार है और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …