Thursday , May 7 2026

नाबालिग लड़के द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर एक पुलिसकर्मी ने मारी गोली ..

घटना की खबर फैलते ही पेरिस में घातक गोलीबारी के बाद अशांति फैली हुई है प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस ने हिंसा करने वाले 150 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है फ्रांस की राजधानी पेरिस में 17 वर्षीय लड़के की पुलिसकर्मी द्वारा हत्या करने पर हिंसा की आग जल उठी है। पेरिस में घातक गोलीबारी के बाद अशांति फैली हुई है, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प की खबरें सामने आ रही हैं।

गाड़ी न रोकने पर पुलिस ने मार दी गोली

दरअसल, पेरिस में नाहेल एम नाम के एक नाबालिग लड़के ने ट्रैफिक पुलिस के सामने गाड़ी रोकने से मना कर दिया। जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उसे करीब से गोली मार दी। इस घटना की खबर फैलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और शहर नैनटेरे में हिंसा की आग फैल गई। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बुधवार को कारों को आग लगाते और दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है।

कई शहरों में अशांति

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी शहर लिली और दक्षिण-पश्चिम में टूलूज में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हुई और फ्रांस की राजधानी के दक्षिण में एमिएन्स, डिजॉन और एस्सोने प्रशासनिक विभाग में भी अशांति फैली थी।

अब तक 150 लोग गिरफ्तार

पेरिस में फैली हिंसा के बाद से पुलिस ने अब तक 150 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों पर सरकारी गाड़ियों में आग लगाने का आरोप है।

2000 पुलिसकर्मी तैनात

फ्रांसीसी मीडिया ने पेरिस में कई अन्य स्थानों पर हिंसा की घटनाओं की सूचना दी। इससे पहले, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गोलीबारी को “गलत और अक्षम्य” करार दिया। युवक को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी पर हत्या की जांच की जा रही है। वहीं, आंतरिक मंत्रालय ने शांति का आह्वान किया है और पेरिस में 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गई हैं। वहीं, अधिकार समूहों ने फ्रांस में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अंदर प्रणालीगत नस्लवाद का आरोप लगाया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने इस आरोप से इनकार किया है। रॉयटर्स द्वारा सत्यापित सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कार के बगल में दो पुलिस अधिकारी ड्राइवर से बात कर रहे होते हैं और तभी एक अधिकारी ड्राइवर को करीब से गोली मार देता है। इसके बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा फैला है और आगजनी की घटनाएं सामने आई है।

Check Also

AUS vs IND: कुलदीप फिर नजरअंदाज, संजू सैमसन को मिली जगह, पहले टी-20 के लिए पर्थिव पटेल ने चुनी प्लेइंग 11

Parthiv Patel Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज …