धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की बिजली की चपेट में आने से मौत

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सैजना गांव निवासी सुमित और उसकी बहन सुहावनी परिजनों के साथ सोमवार सुबह अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। दोनों मूर्छित हो गए। दोनों को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस घटना के बाद परिजन सकते में हैं। प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा मद से मुआवजा देने की बात कही जा रही है। इस साल इस प्रकार का यह पहला मामला सामने आया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

Traffic Attack : गुरुग्राम रोड रेज में साइड नहीं देने पर युवकों ने कार तोड़ी, पुलिस ने घंटों में दबोचा

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने …