देहरादून: दशहरा पर आज साफ रहेगा मौसम

बीते साल दशहरा पर्व के दिन अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला था। जिसके चलते पुतला दहन में आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा का पर्व आज यानी मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। रावण का पुतला दहन करने वाले आयोजकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेशभर में 24 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 से 27 अक्तूबर तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बीते साल दशहरा पर्व के दिन अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला था। जिसके चलते पुतला दहन में आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, आयोजकों ने इस बार मौसम को देखते हुए विशेष तैयारियां की हैं।

Check Also

Khan Sir Under Fire : खान सर की बढ़ीं मुश्किलें -फायर विभाग का नोटिस, अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली

पटना: बिहार के चर्चित शिक्षक और लाखों छात्रों के बीच लोकप्रिय नाम खान सर इन …