Tuesday , April 28 2026

उत्तराखंड: लखनऊ में सीएम योगी से मिले मुख्यमंत्री धामी

दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए निवेश जुटाने सीएम धामी बुधवार को अहमदाबाद जाएंगे। यहां वे रोड शो कर कई कंपनियों के साथ करार करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सीएम योगी को बदरी विशाल की प्रतिमा और प्रदेश में उत्पादित श्रीअन्न से बने उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए। शाम को वे उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बुधवार को अहमदाबाद में करेंगे रोड शो
उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए निवेश जुटाने सीएम धामी बुधवार को अहमदाबाद जाएंगे। यहां वे रोड शो कर कई कंपनियों के साथ करार करेंगे।

Check Also

UP Home Guard Recruitment- औरैया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, 6 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आज से होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हो …