Friday , May 1 2026

इजरायल ने अलजजीरा पर लगाए गंभीर आरोप

इजरायल और हमास के बीच लगातार विनाशकारी युद्ध जारी है। दोनों तरफ से हजारों लोगों की जान चुकी है। हर बीतते दिन के साथ यह युद्ध और भी ज्यादा गहराता जा रहा है। वहीं इन सबके बीच इजरायल के संचार मंत्री ने अल जज़ीरा के स्थानीय ब्यूरो पर गंभीर आरोप लगाया है साथ ही स्थानीय ब्यूरो को बंद करने की मांग भी की है।  इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच, इजरायल के संचार मंत्री श्लोमो करही ने रविवार को अल जज़ीरा न्यूज चैनल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे बंद करने की मांग की है। संचार मंत्री ने कहा कि वह अल जज़ीरा के स्थानीय ब्यूरो को संभावित रूप से बंद करने की मांग की और कतरी समाचार स्टेशन पर हमास समर्थक को उकसाने और गाजा से संभावित हमले के लिए इजरायली सैनिकों के चाल को उजागर करने का आरोप लगाया। श्लोमो करही ने कहा कि अल जज़ीरा को बंद करने के प्रस्ताव की इजरायली सुरक्षा अधिकारियों ने समीक्षा की थी। अब कानूनी विशेषज्ञों द्वारा इसकी समीक्षा की जा रही थी। करही ने आगे कहा कि वह इसे बाद में कैबिनेट में लाएंगे। वहीं, अल जज़ीरा और दोहा सरकार ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। करही ने इजरायल के आर्मी रेडियो को बताया, “यह एक ऐसा स्टेशन है जो उकसाने का काम करता है, यह एक ऐसा स्टेशन है जो लोगों के एकत्रित क्षेत्रों में सैनिकों की हरकतों को फिल्माता है जो गाजा के लोगों को इज़रायल के नागरिकों के खिलाफ उकसाता है।”  

Check Also

AUS vs IND: कुलदीप फिर नजरअंदाज, संजू सैमसन को मिली जगह, पहले टी-20 के लिए पर्थिव पटेल ने चुनी प्लेइंग 11

Parthiv Patel Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज …