Wednesday , May 6 2026

अमेरिका ने जंग को ले कर एक बार फिर रूस पर निशाना साधा, कहा…

यूक्रेन और रूस के बीच जंग लगातार जारी है। इस जंग में रूस ने यूक्रेन पर अभी भी भारी तबाही मचा रहा है। इस युद्ध को लेकर पश्चिमी देश लगातार रूस की आलोचना कर रहे हैं। वहीं अमेरिका ने एक बार फिर रूस पर निशाना साधा है।
एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने रूस पर यूक्रेन में युद्ध के जरिए ‘जानबूझकर क्रूरता’ करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मॉस्को जानबूझकर नागरिकों को निशाना बना रहा है। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने सिमी वैली कैलिफोर्निया में रीगन नेशनल डिफेंस फोरम की मीटिंग में कहा कि रूस ने यूक्रेन पर लगातार हमले किए हैं। रूसी हमलों में बच्चों की मौत हुई है। कई स्कूल तबाह हो गए हैं। अस्पताल खंडहर में बदल गए हैं। ऑस्टिन ने कहा कि रूस जानबूझकर क्रूरता के साथ यूक्रेनी नागरिकों को निशाना बना रहा है।  

Check Also

AUS vs IND: कुलदीप फिर नजरअंदाज, संजू सैमसन को मिली जगह, पहले टी-20 के लिए पर्थिव पटेल ने चुनी प्लेइंग 11

Parthiv Patel Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज …