Tuesday , May 5 2026

शुक्र मई में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, इन राशियों को होगा लाभ-

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से मेष से लेकर मीन राशि तक राशियां प्रभावित होती हैं। अब शुक्र 2 मई को दोपहर 01 बजकर 49 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभता का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि शुक्र ग्रह की कृपा से जातक को जीवन में सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। जानें शुक्र के मिथुन राशि में आने से किन राशि के जातकों को होगा लाभ- 1. मेष राशि- शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। इस दौरान आप अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। मई महीने में आपको आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए भी यह अवधि शुभ रहने वाली है। 2. मिथुन राशि- शुक्र का गोचर मिथुन राशि में ही हो रहा है। शुक्र के मिथुन राशि में आने से इस राशि के जातकों की कार्यशैली में सुधार होगा। हर कोई आपके व्यक्तित्व की ओर आकर्षित होगा। इस अवधि में संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। 3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश करना लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। 4. तुला राशि- तुला राशि के जातकों को इस अवधि में धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। यात्रा करना लाभकारी साबित हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 5. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

Check Also

West Bengal elections – बंगाल में भाजपा की जीत पर बुलंदशहर में भाजपा जिला कार्यालय पर जश्न का माहौल

बुलंदशहर: पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर आते …