Wednesday , April 29 2026

पूर्व DGP की राजनीति में एंट्री,इन जिलों को मिलाकर बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग..

उत्तर प्रदेश के एक और पूर्व नौकरशाह की राजनीति में एंट्री हो गई है। साल 2017 में योगी सरकार में DGP बनाए गए सुलखान सिंह ने बनाई अपनी अलग पार्टी बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी बनाई है। फिलहाल पार्टी का मुख्य एजेंडा बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने पर केन्द्रित है।

सुलखान सिंह ने बनाई बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी

बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने की मांग के साथ सुलखान सिंह ने राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुल 15 जिलों को मिलाकर बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग की है। इसमें यूपी के 7 जिलों, झांसी, बांदा, हमीरपुर,चित्रकूट, ललितपुर,जालौन, महोबा और मध्य प्रदेश के 8 जिलों दमोह, पन्ना, सागर, छतरपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर जिले को मिलाकर बुंदेलखंड जिला शामिल है।

Check Also

UP Home Guard Recruitment- औरैया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, 6 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आज से होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हो …