Sunday , May 3 2026

जयपुर के महला-जोबनेर में सड़क हादसा, बेकाबू निजी बस ने सड़क पर खड़े तीन लोगों को कुचला

राजस्थान के जयपुर के महला-जोबनेर सड़क मार्ग पर एक बेकाबू निजी बस ने सड़क पर खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जोबनेर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद महला-जोबनेर सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। जोबनेर थाना इलाके के आसलपुर मोड की घटना है।

Check Also

NH2 Highway Accident-कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा टला: NH-2 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से कार डंपर से भिड़ी, कॉन्स्टेबल बाल-बाल बचे

कानपुर देहात। जनपद के रनियां क्षेत्र में NH-2 हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई …