आइए जानते हैं, चिली ड्राई पनीर की रेसिपी-

पनीर से कई तरह के डिश बनाए जा सकते हैं, जो काफी स्वादिष्ट होते हैं। आइए जानते हैं, चिली ड्राई पनीर की रेसिपी। कितने लोगों के लिए : 4 सामग्री : 200 ग्राम पनीर, 1 प्याज, 5 लहसुन, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, नमक आवश्यकता अनुसार,1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1/4 चम्मच हींग, 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा प्याज, 2 सूखी लाल मिर्च,1 शिमला मिर्च , 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, 1 टमाटर, 1/4 छोटा चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल विधि : – एक पैन में जैतून का तेल गरम करें। हींग, जीरा, लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालें। उन्हें एक मिनट के लिए फूटने दें। अब इसमें कटे हुए प्याज़ डालकर दो मिनट तक भूनें। – अब कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च डालें, उन्हें टॉस करें और दो मिनट के लिए भूनें। – अब नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालें। इसे भून लें। – फिर पनीर के क्यूब्स डालें और अच्छी तरह टॉस करके उन्हें मसाले से कोट करें। – इसे 5 मिनट के लिए पकाएं। – तैयार है चिली ड्राई पनीर ।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …