UP Weather: 8℃ तक लुढ़का यूपी का पारा,15 जिलों में छाएगा घना कोहरा, पढ़ें वेदर अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह शाम में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 30 नवंबर के लिए राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हवाओं के चलते किसी दिन पारा ज्यादा गिर जाता है तो किसी दिन सामान्य रहता है। बीते दिन यूपी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 नवंबर को यूपी के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कई जिलों में सुबह शाम को ठंडक का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में धूप की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। जानिए आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में आज कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, कई जगह पर मौसम शुष्क ही रहेगा, रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में शुष्क मौसम दिसंबर के शुरुआती एक हफ्ते तक रहने की संभावना है। इसके अलावा 30 नवंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जिन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा इसमें गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, शामली और सहारनपुर का नाम शामिल है।

बीते दिन कितना रहा तापमान?

यूपी के कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5℃ दर्ज किया गया। वहीं, कई जिलों में रात में सर्द हवाओं की वजह से ज्यादा ठंडक का एहसास हुआ। बुलंदशहर की बात करें तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की बात कही। प्रदेश में अभी बारिश के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …