उत्तर प्रदेश

यूपी की झांकी को लगातार तीसरी बार मिला प्रथम स्थान, काशी विश्वनाथ धाम और ओडीओपी थीम

लखनऊ। नई दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश ने लगातार तीसरे वर्ष अपना परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश की झांसी को लगातार तीसरे वर्ष पहला पुरस्कार मिला है। इस बार की थीम नव्य काशी विश्वनाथ धाम के साथ एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के साथ आजादी के 75 वर्ष थी।

अखिलेश-जयंत की संयुक्त प्रेसवार्ता : भाजपा पर बोला हमला, इस बार बहुरंगी गठबंधन एकरंगी को हराएगा

यूपी की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल झांकियों का परिणाम घोषित किया। उत्तर प्रदेश का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झांसी की थीम तय करता है। राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2022 में राज्यों की झांकी की प्रस्तुति में उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिला है। इससे पहले भी 2021 में उत्तर प्रदेश को पहला और 2020 में दूसरा स्थान मिला था।

लगातार तीन वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला

राजपथ पर उत्तर प्रदेश को लगातार तीन वर्षों तक गणतंत्र दिवस की परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला है। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की परेड 2022 में उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी प्रस्तुत करने के लिए पहला स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश की झांकी एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम विषय पर आधारित थी।

कल मनाई जाएगी बसंत पंचमी : पीले रंग के पहने वस्त्र, मां सरस्वती की करें पूजा

Related Articles

Back to top button