यूपी के मेरठ के सरधना में मुहर्रम के ताजिये के जिम्मेदार को एलानिया गोली मार दी। गाली-गलौज का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिम्मेदार को गोली मारने के बाद ताजिया जुलूस रोक दिया गया। हालांकि आश्वासन मिलने पर तीन घंटे बाद ताजिये उठे।

मेरठ के सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर निवासी कादिर बेग (50) को शुऐब उर्फ टिड्डी ने एलानिया गोली मार दी। बाएं कंधे में गोली लगी। पुलिस ने उनका सीएचसी में इलाज कराया। यहां से मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना के करीब साढ़े नौ घंटे बाद आरोपी शुऐब को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।




