Tuesday , May 5 2026

UP: मुरादाबाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने लगाया दफ्तर पर कब्जे का आरोप, पुलिस तैनात

गुरहट्टी स्थित मुरादाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों ने कुछ लोगों पर दफ्तर में कब्जा करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। भारी पुलिस बल तैनात कर एडीएम सिटी ने दोनों पक्षों से वार्ता की और कागजात के साथ उन्हें थाने बुलाया गया।

गुरहट्टी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कुछ लोगों पर कार्यालय से चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

एडीएम सिटी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता की और मामले को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। विवाद बढ़ते देख पुलिस ने संबंधित लोगों को थाने कागजात के साथ बुलाया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त चौकसी रखी गयी है।

 पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोग कार्यालय में तोड़फोड़ कर सामान चुरा ले गए। घटना के कारण आसपास के दुकानादों में कारोबार और आवागमन प्रभावित रहा। पिछले दिनों भी इस कार्यालय को लेकर विवाद हुआ था। नगर निगम ने इस कार्यालय भवन पर नोटिस चस्पा करने के साथ इसे जर्जर बताने के नोटिस लगाया है। 

Check Also

Saifai Medical College death case -सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, मारपीट के बाद बिगड़ी थी हालत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां मारपीट में …