PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार की मुलाकात
26/07/2022
2 minutes read
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कल पदभार संभालने के बाद पहली बार राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात की।’ इससे पहले सोमवार को, पीएम मोदी ने उन्हें भारत के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज से एक महिला राष्ट्रपति देश का नेतृत्व करने जा रही हैं।
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी की मुलाकात
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भी राष्ट्रपति मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी भी थीं।
Prime Minister @narendramodi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan, first time after her assumption of office yesterday. pic.twitter.com/o8C0IiVGCZ
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 26, 2022
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी की मुलाकात
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भी राष्ट्रपति मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी भी थीं।
राज्यपालों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, पंजाब के राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।
मुर्मू सोमवार को भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं।
पीएम मोदी ने भी मुर्मु को राष्ट्रपति के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने मुर्मु के शपथ ग्रहण भाषण की सराहना की और कहा कि उन्होंने आशा और करुणा का संदेश दिया।
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने संसद के सेंट्रल हाल में मुर्मु को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।
64 वर्षीय मुर्मु विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर पहली आदिवासी और शीर्ष संवैधानिक पद संभालने वाली दूसरी महिला बनीं।
आजाद भारत में पैदा होने वालीं पहली राष्ट्रपति हैं मुर्मु
राष्ट्रपति मुर्मु ने शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि वह स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं और उन्हें ऐसे समय में कार्यभार संभालने के लिए चुना गया है जब देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पद पर उनका पहुंचना न केवल उनकी अपनी बल्कि देश के हर गरीब की उपलब्धि है। यह करोड़ों भारतीयों के विश्वास का प्रतिबिंब है।
ट्राई-सर्विसेज गार्ड आफ आनर किया निरीक्षण
शपथ समारोह के तुरंत बाद, राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में ट्राई-सर्विसेज गार्ड आफ आनर का भी निरीक्षण किया। राष्ट्रपति भवन में निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को त्रि-सेवा गार्ड आफ आनर भी प्रदान किया गया।