
50% अमेरिकी टैरिफ पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 50% टैरिफ लगाया है, तो हमें अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए।’
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टैरिफ के मुद्दे पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा। साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा कि अगर अमेरिका ने गुंडागर्दी करके 50 फीसदी टैरिफ लगाया है तो हमें भी सख्त कदम उठाना चाहिए था।




