Thursday , March 19 2026

Cow Slaughter Encounter-जालौन में गौकशी आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल गिरफ्तार

जालौन जनपद के कोंच क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोवा और रवा संपर्क मार्ग का है। पुलिस को गौकशी से जुड़े आरोपियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई।

गोली लगने से घायल आरोपियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया और तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक आरोपी हाल ही में गौकशी के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था और दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …