लुधियाना (गौतम ): सीआईए-2 की टीम ने कैलाश नगर टी प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल , मैगजनी व दो जिंदा कारतूस गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बस्ती जोधेवाल में आर्म एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है । आरोपी गगनदीप कालोनी का रहने वाला अमित कुमार है। सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहा था, वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया । शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से अवैध पिस्तौल बरामद बरामद किया गया । आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Check Also
Traffic Attack : गुरुग्राम रोड रेज में साइड नहीं देने पर युवकों ने कार तोड़ी, पुलिस ने घंटों में दबोचा
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने …
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal