
गुजरात में अचानक मानसून आने से हो रही बारिश अब थोड़ी बहुत कम हो गई है। कुछ शहरों में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। फिलहाल, आईएमडी ने आने वाले दिनों को लेकर भविष्यवाणी भी की है। क्या है ताजा अपडेट, चलिए जान लेते हैं।
गुजरात में बीते दिनों से कई जगहों पर बारिश हो रही थी, लेकिन अब रुक भी गई है। फिलहाल गर्मी अब फिर से बढ़ने लगी है और उमस भी ज्यादा होने लगी है। बारिश अब धीरे-धीरे कम हो रही है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है, लेकिन जलभराव की स्थिती भी देखने को मिली है। मौसम विशेषज्ञ ने आज और आने दिनों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज से 29 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने आज नवसारी, छोटा उदेपुर, नर्मदा, तापी, वलसाड और डांग में बारिश की भविष्यवाणी के साथ यलो अलर्ट दिया है। वहीं, 25 जुलाई को डांग, सूरत, छोटा उदेपुर, तापी, नर्मदा, वलसाड में हल्की बारिश हो सकती है। 26 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 26 जुलाई को सूरत, तापी, नर्मदा, अमरेली, भावनगर, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदेपुर, भरूच, नवसारी, डांग में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
27 जुलाई को छोटा उदेपुर, पंचमहल, दाहोद में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। वहीं, मेहसाणा, अरावली, खेड़ा, आनंद, राजकोट, सुरेंद्रनगर, बोटाद, अमरेली, भावनगर, अहमदाबाद, पाटन, नर्मदा, वलसाड, नवसारी, बनासकांठा, साबरकांठा, गांधीनगर, महिसागर, भरूच, सूरत, तापी,डांग में भी बारिश की संभावना जताई है।
28 को साबरकांठा, मेहसाणा, बनासकांठा में भारी बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट बताया है। 29 जुलाई को पाटन, अरावली, महिसागर, कच्छ, नवसारी, बनासकांठा, मेहसाणा, साबरकांठा और वलसाड में यलो अलर्ट जारी दिया गया है।
किन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने राजकोट, जूनागढ़, बोटाद, आणंद,सुरेंद्रनगर जिलों में रेड अलर्ट दिया है। इसमें अलावा जामनगर, द्वारका, बनासकांठा, कच्छ शामिल हैं। अभी राज्य में मानसून की एक्टिविटी कम चल रही है, जिसकी वजह से फिर से गर्मी बढ़ सकती है। आईएमडी ने बताया है कि मानसून की गतिविधि अभी कम देखने को मिलेंगी।




