


उत्तर प्रदेश के रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग का मजरा कंचनपुर निवासी देवकी नंदन की हत्या की गई थी। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी विमलेश ने ही की थी। विमलेश ने यह कदम अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के बेडरूम से नशे की गोलियां भी बरामद की हैं।विमलेश ने दस दिन पहले तो नहीं रच ली थी हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार देवकी नंदन के कमरे के बेडरूम से नशे की जो गोलियां बरामद की हैं। उन गोलियों को विमलेश ने दस दिन पहले ही देवकी नंदन से खजुरिया के एक मेडिकल स्टोर से मंगाया था। उसने उन गोलियों का खुद तो इस्तेमाल किया नहीं, बल्कि अपने पति की शराब में मिलाकर उसे मौत घाट जरूर उतार दिया। पुलिस का मानना है कि संभावना है कि महिला ने राेजमर्रा के लड़ाई-झगड़े से तंग आकर अपने पति को नशीली गोलियों वाली शराब पिलाकर मार डालने की साजिश पहले ही रच ली होगी।