Check Also
Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद
-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात टैंकर की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोग बाराबंकी जिले और एक रामपुर का रहने वाला था। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में फीलनगर के पास कार में सवार छह लोगों में पांच लोग बाइक सवार दो लोगों से सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।सीएचसी में डॉक्टर ने कार सवार योगेश कुमार कुरील (55) निवासी विकास नगर थाना कोतवाली और विवेक मिश्रा ( 35) निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली जिला बाराबंकी और बाइक सवार मुबसर अली (40) निवासी रतनपुरा सोमाली थाना आजीवनगर जनपद रामपुर को मृत घोषित कर दिया।-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …