
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली में पांच साल के अरहान और एक साल की अनाया मृत अवस्था में चारपाई पर मिले। पिता चंडीगढ़ में काम पर हैं, मां बेसुध है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं। पुलिस जांच में जुटी है।
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली में गुरुवार को एक घर से ऐसी खबर आई जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। चारपाई पर पांच साल का अरहान और एक साल की अनाया मृत अवस्था में मिले। ये दोनों सगे भाई-बहन थे।
परिवार में उस वक्त केवल मां मुस्कान ही मौजूद थी। बच्चों के पिता वसीम दो दिन पहले ही चंडीगढ़ काम पर गए थे। वह वहां वेल्डिंग का कार्य करते हैं।



