Saturday , May 2 2026

आम के पेड़ पर 11 वर्षीय बालक का पेड़ पर लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

एंकर – रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के अहल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक आम के पेड़ पर 11 वर्षीय बालक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान अभय राज पुत्र सुंदर लाल के रूप में हुई है। वह पूरे सुबेदार मजरे सराय मानिक का रहने वाला था।

शव जब स्थानीय लोगों ने पेड़ पर लटका देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। अधिकारी मामले के हर पहलू की जांच में जुटे हैं। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Check Also

Shrimad Bhagwat Katha 2026 – देवरिया में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन: 2 से 8 मई तक गूंजेगा आध्यात्मिक संदेश

देवरिया जनपद में आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2 मई से 8 …