Friday , March 20 2026

हल्द्वानी: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए अधिशासी अभियंता के घर से लाखों रुपये बरामद

लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस सीओ अनिल मनराल ने बताया कि कृष्ण सिंह कन्याल के देहरादून और हल्द्वानी आवास पर बुधवार देर रात तक तलाशी ली गई। देहरादून आवास से 16.73 लाख और हल्द्वानी आवास से 3.38 लाख रुपए मिले हैं। हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में आरोपित बैठता था वहां से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। आज शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …