Wednesday , March 18 2026

पंजाब: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

मुल्लांपुर गरीब दास के प्रॉपर्टी डीलर जसवीर सिंह उर्फ काका के घर देर रात गोलियों से हमला किया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डी.एस.पी. धर्मवीर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने जसवीर सिंह के बयानों पर लक्की पटियाल सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्की पटियाल गैंगस्टर भूपि के गिरोह का सदस्य बताया जाता है।

मुल्लांपुर गरीबदास में जसवीर सिंह उर्फ काका प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसे विदेश में रहने वाले लक्की पटियाल का फोन आया और उसने एक करोड़ रुपए की मांग की। इसके बाद देर रात दो मोटरसाइकिल पर युवक आए और उसके घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग में घर के अंदर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं घर के दरवाजे पर तीन और गाड़ी पर एक गोली का निशान मिला है।

डी.एस.पी. और एस.एच.ओ. पहुंचे न्यू चंडीगढ़ के डी.एस.पी. धर्मवीर सिंह, एस.एच.ओ. सतविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगेसी. सी. टी. वी. कैमरों की फुटेज चैक कर रही है। एरिया के मोबाइलों का डम्प की भी जांच की जा रही है। वहीं, मोहाली से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने सैम्पल एकत्रित कर अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने एरिया में नाकाबंदी कर दी है। वहीं, पुलिस दावा कर रही है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

वारदात से लोगों में डर का माहौल
वहीं, डी.एस.पी. धर्मवीर सिंह का कहना हैकि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। डी.एस.पी. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुल्लापुर गरीबदास में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर जसवीर को विदेश से गैंगस्टर लक्की पटियाल की कॉल आई थी। उसने एक करोड़ रुपए की मांग की। वहीं, यह मांग एक दिन पहले की गई थी। अगले दिन की रात दो मोटरसाइ‌किल पर युवक आए और घर पर गोलियां चला दी। लक्की पटियाल सहित दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …