Thursday , April 30 2026

मुंबई के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से एक की मौत

मुंबई में ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में गुरुवार की देर रात आग लगने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी दूर से देखी जा सकती है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। बीएमसी ने बताया कि कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में लगी आग में अब तक एक के मारे जाने की सूचना है।

मुंबई अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि आग के कारण भारी नुकसान हुआ है, साथ ही इमारत के बाहर लोगों की भीड़ लग गई है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में लगी आग में अब तक एक के मारे जाने की सूचना है। एक अज्ञात पुरुष का जला हुआ शव बाथरूम में पाया गया, जिसे जेजे अस्पताल ले जाया गया। किसी अन्य घायल या लापता व्यक्ति के बारे में पूछताछ जारी है।

Check Also

Investment Opportunities India – बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार, प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का बड़ा बयान

बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार …