बृजभूषण शरण सिंह को झटका, कुश्ती संघ निलंबित

भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। नए कुश्ती संघ को रद्द कर दिया गया है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। नए अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर रोक लगा दी गई है नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह को नंदिनी नगर, गोंडा (यूपी) में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी।

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर खिलाड़ी दिखे निराश

बता दें कि संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, वीरेंद्र सिंह (गूंंगा पहलवान) जैसे खिलाड़ियों ने इस फैसले पर आपत्ति जाहिर की थी। इस खिलाड़ियों ने आरोप लगाए कि संजय सिंह, बृज भूषण शरण सिंह के करीबी और बिजनेस पार्टनर हैं। साक्षी मलिक ने दिल्ली में मौजूद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित संवाददाता सम्मलेन के दौरान भावुक होकर उन्होंने कुश्ती से रिटायर लेने का फैसला तक कर दिया था।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …