Friday , March 20 2026

रेलवे: पहली बार स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी वंदे भारत

देश में निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन इस बार दिवाली एवं छठ के मौके पर स्पेशल ट्रेन के रूप में होगा। यह नई दिल्ली से प्रयागराज होकर पटना के लिए चलेगी। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे स्थायी भी किया जा सकता है। नई दिल्ली से पटना के बीच यह सफर तकरीबन 11.35 घंटे में पूरा होगा। नई दिल्ली से 02252 वंदे भारत स्पेशल का संचालन 11, 14 और 16 नवंबर की सुबह 7.25 बजे होगा। जो 12.02-12.05 बजे कानपुर सेंट्रल, दोपहर 2.08-2.10 बजे प्रयागराज जंक्शन, 3.50-4.00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, शाम 5.15-5.17 बजे बक्सर जंक्शन, 6.08-6.10 बजे आरा एवं शाम सात बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। इसी तरह पटना से 02251 का संचालन 12, 15 एवं 17 नवंबर को होगा। सुबह पटना से 7.30 बजे इसकी रवानगी होगी।

12.10 बजे पहुंचेगी प्रयागराज

आरा 8.28-8.30 बजे, बक्सर 9.28-9.30 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय सुबह 10.28-10.30 बजे, प्रयागराज जंक्शन 12.10 बजे आएगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 2.18-2.20 बजे कानपुर एवं शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि प्रयागराज से पटना पहुंचने में स्पेशल वंदे भारत 4.50 घंटे का समय लेगी। इसी तरह प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच 6.45 घंटे में सफर पूरा हो जाएगा।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …