Sunday , March 22 2026

बुध के मेष राशि से शुक्र की वृषभ राशि में प्रवेश करना कई राशियों पर डालेगा प्रभाव , जानें इन राशियों के बारे में-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। बुध ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता ह। बुध को बुद्धि, व्यापार व संचार आदि का कारक माना गया है। बुध 07 जून को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध का वृषभ राशि में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जानें बुध राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ- 1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे व छठवें भाव के स्वामी हैं। बुध का प्रवेश आपकी राशि के दूसरे भाव में होगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति हासिल हो सकती है। व्यापारियों के लिए नुकसान की संभावना है। इस गोचर के दौरान आपको आर्थिक हानि होने की आशंका है। वाद-विवाद से दूर रहें। 2. मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए बुध ग्रह पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं। यह आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे। मिथुन राशि वालों को इस अवधि में सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहें। 3. कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह तीसरे व 12वें भाव के स्वामी हैं। बुध का गोचर आपके 11वें भाव में होगा। इस दौरान बुध का वृषभ राशि में जाना कर्क राशि वालों के लिए नकारात्मक परिणाम ला सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। नौकरी जाने का खतरा रहेगा। सेहत संबंधी मुश्किलें सामने आएंगी। इस दौरान आर्थिक बजट बनाकर चलें। 4. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे और 11वें भाव के स्वामी हैं। बुध का गोचर आपके 10वें भाव में होगा। बुध का वृषभ राशि में प्रवेश आपके लिए लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। भाग्य का कम साथ मिलेगा। इस अवधि में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचें। धन में कमी आएगी।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …