Sunday , March 22 2026

ग्रहों के राजा सूर्य अप्रैल में मेष राशि में गोचर करने वाले हैं, जानें सूर्य गोचर का फल-

ग्रहों के राजा सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य अब 14 अप्रैल को गुरु की राशि मीन से निकलकर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य 15 मई तक विराजमान रहेंगे। सूर्य के मेष राशि में आने से कई राशि के जातकों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानें सूर्य गोचर का किन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव- वृषभ राशि– वृषभ राशि 12वें भाव में सूर्य गोचर होगा। इस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर नहीं रहेगी। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा में दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापारियों के लिए यह अवधि घाटे वाली साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है। कन्या राशि– कन्या राशि के 8वें भाव में सूर्य राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य गोचर आपके लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धन हानि की आशंका है। नौकरी में धैर्य से काम लें वरना दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में कष्ट संभव है। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सूर्य गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। सूर्य गोचर की अवधि आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगी। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ख्याल रखें। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …