पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में हुआ निधन

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, एक सूत्र ने कहा, “दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।” उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल और दो बच्चे – एक बेटा और एक बेटी है। सूत्र ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार दिन में बाद में पुणे में किया जाएगा।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …