Sunday , March 22 2026

जानिए बाल विवाह को ले कर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा…

असम में बाल विवाह से जुड़े मामलों में पुलिस का एक्शन जारी है। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाल विवाह शामिल लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि आने वाले दिनों में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

अब तक 2211 लोगों की हुई गिरफ्तारी

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि शनिवार सुबह तक बाल विवाह के मामले में 2211 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब तक पूरे असम में बाल विवाह से संबंधित 4,074 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 8,134 लोगों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है।

बाल विवाह मामलों में अभी और होगी गिरफ्तारी- प्रशांत कुमार

इससे पहले असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भुइयां ने कहा कि राज्य में अब तक बाल विवाह के मामलों में शामिल 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। IGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइयां ने एएनआई को बताया कि बाल विवाह के मामलों में गिरफ्तारी के आंकड़े बढ़े हैं। अब तक पुलिस ने राज्य भर में 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया था और आगे भी गिरफ्तारी जारी रहेगी।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …