Uncategorized

शनि के उदय होने से कुछ राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, धन लाभ के साथ करियर में मिलेगी तरक्की

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह के उदित व अस्त होना का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। शनि ग्रह 30 जनवरी को अस्त हो चुके हैं और उदित होते ही कुछ राशियों पर अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे। शनि ग्रह के उदित होने से कई राशियां धन के मामले में लकी रहने वाली हैं। कब उदित होंगे शनिदेव- शनि ग्रह ने 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद 30 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में ही अस्त हो चुके हैं। ऐसे में शनि ग्रह का अस्त होना कुछ राशियों के लिए कष्टकारी भी साबित होगा। वर्तमान में कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। शनि ढैय्या के दौरान जातक को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि उदित होकर इन राशियों को पहुंचाएंगे लाभ- वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को शनि उदित होकर धन लाभ के योग बनाएंगे। शनि ग्रह के प्रभाव से आपको व्यापार व करियर में लाभ होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शनि के उदित होने से अच्छा समय शुरू हो सकता है। शनिदेव की कृपा से सिंह राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। सूर्य व शनि के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में शनि के उदित होने से आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कुल मिलाकर यह अवधि आपके लिए लाभकारी रहने वाली है। कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों के लिए शनि का उदय होना सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। शनि के कुंभ राशि में उदय होने से कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।  

Related Articles

Back to top button