Thursday , April 30 2026

पाटानाला के पास लक्जरी कार चालक ने सड़क किनारे सो रहे 50 वर्षीय मजदूर को कुचला

पाटानाला के पास लक्जरी कार बैक कर रहे चालक ने सड़क किनारे सो रहे 50 वर्षीय मजदूर को बुधवार देर रात कुचल दिया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो चालक कार छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

आरोपित चालक की तलाश जारी

लोगों की सूचना पर पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चौक ने बताया कि मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं कार नम्बर के आधार पर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है। आस पड़ोस के लोगों की मदद से मजदूर की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।  

Check Also

Gujarat Nagar Nigam Result – गुजरात निकाय चुनाव परिणाम 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, भुज में AIMIM की 3 सीटों पर जीत

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजे अब तेजी से सामने आ रहे हैं। …