Sunday , March 22 2026

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मुस्लिम लड़के ने हिन्दू बन कर हिन्दू लड़की से की शादी, एफआईआर दर्ज 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां नाम बदल कर एक मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी कर ली। कोतवाली लहरपुर में इस संबंध दर्ज की गई एफआईआर दर्ज की गई है। वसीम नामक युवक ने अपना नाम बदलकर अर्जुन बताकर लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर ली। पीड़ित ने बताया कि एक वर्ष बाद मुझे पता चला कि लड़का अर्जुन नहीं लहरपुर इलाके का वसीम है तो इसका विरोध किया। विरोध जताने पर युवक और परिजनों विवाद करने लगे। विवाद तहसील तक पहुंच गई। तहसील पहुंची एक महिला ने पूरी घटना एक अधिवक्ता को बता दी। वकील ने पुलिस बुला ली। पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी चौकी प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि लड़के ने अर्जुन नाम बता कर मंदिर में शादी की थी। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …